
अपने Mac पर Siri का उपयोग कैसे करें
Siri को चालू करने के बाद, आप उसका उपयोग लगभग हर चीज़ में कर सकते हैं। बस कुछ इस तरह कहें “What time is it in Paris?” या “Turn on Do Not Disturb”

Siri के इस्तेमाल के तरीकों के उदाहरण
अपने Mac पर, किसी प्रश्न का उत्तर देने या कोई कार्य पूरा करने के लिए Siri को सक्रिय करें।
यहाँ कुछ उदाहरण हैं:
कुछ इस तरह कहें | वर्णन |
---|---|
"नोट्स खोलें"। | नोट्स ऐप खोला जाता है। |
“Show me my reminders.” | आपके रिमाइंडर दिखाए जाते हैं। |
“Create a note” (और फिर जो भी आप लिखना चाहते हैं उसका डिक्टेशन दें)। | नोट या ईमेल लिखा जाता है। |
“Set up a meeting at 9.” | मीटिंग सेटअप की जाती है। |
“Play a playlist of happy songs.” | आपने जो संगीत सुना है या जो आपने पसंद किया है, उसके आधार पर Apple Music में गीतों का सुझाव दिया जाता है और प्लेलिस्ट चलाई जाती है। |
“Play the top song from March 1991.” | मार्च 1991 के हिट गीत चलाए जाते हैं। आप गीत, ऐल्बम और कलाकारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या आप संगीत लाइब्रेरी में आइटम के लिए ऐल्बम नोट्स पढ़ सकते हैं। |
“Where’s the nearest grocery store?” या “What time is it in Paris?” | आपके स्थान के आधार पर जानकारी दी जाती है (जब गोपनीयता प्राथमिकता में स्थान सेवा चालू हो), जैसे नज़दीकी किराना दुकान या ज़्यादा जानकारी के साथ नक़्शा दिखाया जाता है। |
“Increase my screen brightness” या “Open Night Shift preferences.” | कुछ प्राथमिकताओं को बदला जाता है और प्राथमिकता पेन खोला जाता है ताकि आप विकल्प चुन सकें। |
“Find my AirPods” या “Ping my iPhone.” | Find My ऐप खुलता है और आपके डिवाइस का स्थान दिखाया जाता है। |
“Turn off the lights.” | आपके घर की लाइट और अन्य ऐक्सेसरीज़ को नियंत्रित किया जाता है। |
“वॉइस नियंत्रण चालू करें।” | Voice Control (या अन्य ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर) चालू किए जाते हैं। |
“What causes seasons?” | सामान्य सवालों के जवाब प्रदान किए जाते हैं। |
“Hey Siri, block off an hour.” | Siri शॉर्टकट का उपयोग करके एक घंटे का इवेंट बनाया जाता है। Siri शॉर्टकट जोड़ें देखें। |
नुस्ख़ा : Siri का उपयोग करने की ज़्यादा जानकारी के लिए सबसे पहले Siri को सक्रिय करें फिर “What can you do?” कहें
बल्कि यदि आपको Siri से बात करने की बजाए अपने अनुरोध को टाइप करना हो, तो आप Siri में टाइप करें चालू कर सकते हैं। देखें ऐक्सेसिबिलिटी के लिए Siri प्राथमिकताएँ बदलें।
यदि Siri विंडो ऑटोमैटिकली बंद नहीं होती है, तो आप उसे मैनुअली बंद कर सकते हैं—पॉइंटर को उसके ऊपर मूव करें, फिर “साफ़ करें” बटन पर क्लिक करें।
Siri परिणामों का उपयोग करें
आप सीधे Siri विंडो से Siri परिणाम खोल सकते हैं या उन्हें ईमेल या दस्तावेजों में उपयोग कर सकते हैं।
अपने Mac पर, निम्नांकित में से कोई कार्य करें :
परिणाम खोलें: Safari में इसे खोलने के लिए किसी वेबपृष्ठ पर डबल क्लिक करें, या किसी फ़ाइल या दस्तावेज़ को अपने Mac पर उपयुक्त ऐप में खोलने के लिए डबल-क्लिक करें। आप त्वरित अवलोकन विंडो में एक परिणाम को प्रीव्यू करने के लिए फ़ोर्स क्लिक भी कर सकते हैं।
परिणाम का उपयोग करें या सहेजें: स्थानों या टेक्स्ट को ईमेल या दस्तावेज़ में या डेस्कटॉप पर जोड़ने के लिए, उन्हें ड्रैग और ड्रॉप करें।